कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने फहराया झंडा:सांसद को पार्टी से निकालने की मांग, कांग्रेस ने झंडे के अपमान का लगाया आरोप
बलिया में भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्वेता राय के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्य कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यालय की छत पर चढ़कर भाजपा का झंडा फहराया। प्रदर्शन कांग्रेस सांसद अंगोसचा बिमोल अकोइजम को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग को लेकर किया गया। श्वेता राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना श्वेता राय ने आरोप लगाया कि जेएनयू में 11 युवतियों के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस चुप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए महिलाओं का सम्मान मायने नहीं रखता, बल्कि राजनीति बड़ी हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई नहीं हुई तो महिला मोर्चा विरोध जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने कार्यालय में हंगामा करने का लगाया आरोप कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विवेक ओझा ने बताया- भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कार्यालय का गेट खोलकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ नारे के तहत पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली गए हुए थे। इसी वजह से कार्यालय बंद था। ओझा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यालय में झंडा फहराया और कांग्रेस के झंडे का अपमान किया। उन्होंने कहा कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)