आशा कार्यकर्ताओं मानदेय के लिए सीएमओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया:पुलिस से नोकझोंक भी हुई, 3 महीने का रुका मानदेय 15 दिन में देने का आश्वासन
प्रतापगढ़ में मंगलवार दोपहर दो बजे करीब आशा कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वे मानदेय बढ़ाने और रुके भुगतान की मांग कर रही थीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी कुछ देर नोकझोंक भी हुई, जिसे बाद में शांत कर दिया गया। प्रदर्शन के चलते महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए सीएमओ कार्यालय का चैनल बंद कर दिया गया। आशा कार्यकर्ता बाहर नारेबाजी करती रहीं और रुके भुगतान तुरंत जारी करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आभा आईडी बनाने के भुगतान का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के कई कामों का भुगतान रुका है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन होगा। सीएमओ डॉ. ए एन प्रसाद ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन महीने से रुका मानदेय 15 दिन में दे दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)