संभल में बेटे की शादी के 30 हजार रुपये छीने:बुज़ुर्ग की जेब से गायब हुए पैसे, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है

Sep 29, 2026 - 17:42
0
संभल में बेटे की शादी के 30 हजार रुपये छीने:बुज़ुर्ग की जेब से गायब हुए पैसे, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है
संभल में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बेटे की शादी का सामान खरीदने जा रहे बुजुर्ग की जेब से 30 हजार रुपये गायब हो गए। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में संभल-बहजोई रोड पर सुशीला सक्सेना अस्पताल के पास हुई। बुजुर्ग के मुताबिक, एक व्यक्ति अचानक उनके पास आया और उनसे चिपट गया। कुछ देर बाद वह अलग होकर चला गया। बुजुर्ग ने दो कदम आगे बढ़कर जेब देखी तो उसमें रखे 30 हजार रुपये नहीं थे। पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बेटे की शादी के लिए लेकर जा रहे थे रुपये कोट गर्वी निवासी कय्यूम पुत्र महमूद हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की शादी है। शादी का सामान खरीदने के लिए वह 30 हजार रुपये लेकर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे वह सुशीला सक्सेना अस्पताल के पास पहुंचे थे। अचानक बुजुर्ग से चिपक गया व्यक्ति कय्यूम के मुताबिक, अस्पताल से करीब 15 मीटर दूर पहुंचते ही एक व्यक्ति अचानक उनके पास आया और उनसे चिपट गया। उन्होंने उसे हटने के लिए कहा तो व्यक्ति ने पीछे से उसकी चप्पल पर पैर पड़ने की बात कही। कुछ देर बाद वह व्यक्ति बुजुर्ग से अलग होकर वहां से चला गया। दो कदम आगे बढ़े तो जेब से रुपये गायब मिले कय्यूम ने बताया कि व्यक्ति के जाने के बाद वह करीब दो कदम ही आगे बढ़े थे। उन्होंने जेब में हाथ डाला तो 30 हजार रुपये गायब थे। रुपये नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद कय्यूम सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने रुपये बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े व्यक्ति की पहचान की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User