लखनऊ में सीएचओ का संयुक्त धरना:ईको गार्डन में डटे, नियमितीकरण समेत रखीं 9 मांगें
लखनऊ में अपनी लंबित मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का ईको गार्डन में संयुक्त धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएचओ यूनियन उत्तर प्रदेश और सीएचओ संघ के आह्वान पर प्रदेशभर से आए स्वास्थ्य अधिकारी इस आंदोलन में शामिल हैं। इस बीच, 28 सितंबर को धरने में शामिल सीएचओ राधेश्याम के आकस्मिक निधन से पूरे समुदाय में शोक की लहर है। संयुक्त संगठनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। धरना स्थल पर मौजूद सीएचओ यूनियन के महामंत्री मोहित, मीडिया प्रभारी अजय और सीएचओ संघ के अध्यक्ष सनत सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने सभी से एकजुट रहने की अपील की। संगठनों का कहना है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सीएचओ की न्यायसंगत मांगों पर शासन को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में पीबीआई (PBI) को मूल मानदेय में शामिल करना, 60 हजार रुपये प्रतिमाह या 4800 ग्रेड पे देना, पारदर्शी स्थानांतरण नीति, पृथक कैडर बनाकर नियमितीकरण करना शामिल है। इसके अलावा, एक करोड़ रुपये का बीमा कवर, डीए-एचआरए (DA HRA), कैशलेस उपचार, अर्जित अवकाश (EL) और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शासन से समयबद्ध समाधान की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)