आशा कार्यकत्रियों ने किया सीएमओ ऑफिस का घेराव:12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री करें घोषणा

Oct 15, 2026 - 15:55
0
आशा कार्यकत्रियों ने किया सीएमओ ऑफिस का घेराव:12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री करें घोषणा
आजमगढ़ के कलेक्ट्रेट के साथ-साथ सीएमओ ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्री बहनों और संगिनी फैसिलेटर बहनों ने राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर सीएमओ ऑफिस पर धरना दिया। प्रदर्शन कर रहीआशा कार्यकत्रियां और संगिनी फैसिलिटेटर बहनें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अत्यंत महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर योगदान देने के बावजूद हमारी अनेक समस्याओं का अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री करें घोषणा दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए प्रदर्शन कर रही संगठन की प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष संध्या सिंह का कहना है कि 30 सितंबर से लगातार राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में हम बहनों का विशाल धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें 12 सूत्री मांगों को लेकर हम लोगों को पता चला है कि सात मांगों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति जाता दी हैं पर अभी तक घोषणा नहीं की गई है। हमारी मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री घोषणा नहीं करेंगे हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही हम बहाने बहुत ही आक्रोशित हैं। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्री शामिल रहीं। जो मांगे हैं उन्हें प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, सभी आशा बहनों को 21000 रुपए और संगिनी फैसिलि तेतर को 26000 रुपये दिये जाने, आशा एवं संगिनी फैसलीटेटर बहनों तथा उनके परिवार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आकस्मिक बीमारी अथवा उपचार की स्थिति में उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तर प्रदेश की समस्त आशा बहनों को समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ठहरने के लिए आवास और शौचालय उपलब्ध कराया जाए, संगिनी फैसलीटेटर का कार्यक्षेत्र काफी बड़ा होता है उन्हें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान किया जाए जैसी प्रमुख मांगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User