लखीमपुर खीरी में नवरात्र महोत्सव में महाआरती और गरबा:कन्या पूजन और डांडिया से भक्तिमय हुआ माहौल, देर रात तक चला कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर ‘अध्यात्म की ओर’ संस्था ने महोत्सव आयोजित किया। गुरुवार रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक शेखर परिवार के आवास पर हुए कार्यक्रम में मां दुर्गा की महाआरती, कन्या पूजन और गरबा-डांडिया रास का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार से शुरुआत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रा चोपड़ा रहीं। संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर और सह-संस्थापक रति शेखर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की सामूहिक महाआरती की और पूजा-अर्चना की।
बालिकाओं ने दीं मां दुर्गा के स्वरूपों पर प्रस्तुतियां अरुणा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान बालिकाओं रिद्धिमा शेखर, सेज मजूमदार और काशवी टंडन ने मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और संस्था के सदस्यों ने गरबा और डांडिया रास में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सनातन संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य संस्था की मीडिया प्रभारी रश्मि महेन्द्रा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों को सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)