शामली में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली:रेलिंग टूटी, बिजली के उपकरण फुंके; टीनशेड में हुआ छेद

Oct 15, 2026 - 15:55
0
शामली में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली:रेलिंग टूटी, बिजली के उपकरण फुंके; टीनशेड में हुआ छेद
शामली के कुड़ाना गांव में गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान असलम के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे घर के विद्युत उपकरण फुंक गए और बाहर लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। पशुओं के ऊपर बने टीनशेड में भी छेद हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय घर के नीचे बंधे पशु सुरक्षित बच गए। हादसे के दौरान घर में मौजूद परिवार के लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर घबरा गए। धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला परिवार जानकारी के अनुसार, गांव कुड़ाना निवासी असलम पुत्र इकबाल दूध का कारोबार करता है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जब बारिश हो रही थी, तभी उसके मकान पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। उस समय असलम घर पर मौजूद नहीं था। घर में उसकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग सहम गए और बाहर निकलकर देखा तो मकान में नुकसान हुआ था। असलम के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण खराब हो गए और मकान के बाहर लगी रेलिंग टूटकर गिर गई। पशुओं के ऊपर बने टीनशेड में भी छेद हो गया। घटना के समय टीनशेड के नीचे पशु बंधे थे, लेकिन वे सुरक्षित रहे। हादसे में परिवार के किसी सदस्य या पशु के चोटिल होने की जानकारी नहीं है। घटना के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मकान में हुए नुकसान की जानकारी ली। बारिश के दौरान हुई इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User