आशा-संगिनियों ने मानदेय बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन:रायबरेली में सीएचसी अधीक्षक को दिया ज्ञापन, निश्चित मानदेय की भी मांग
रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद में गुरुवार दोपहर 2.30 पर आशा और संगिनी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और निश्चित मानदेय तय करने की मांग की। यह ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार को दिया गया। कार्यकत्रियों ने बताया कि वे ग्रामीण इलाकों में दिन-रात स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य जानकारी देने के साथ ही कई अभियानों में भी उनकी अहम भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें उनकी मेहनत के हिसाब से पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा, जिससे परिवार चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए और एक निश्चित मानदेय तय कर समय पर भुगतान किया जाए। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपनी बात जिला स्तर से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचाएंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान काफी संख्या में संगिनी एवं आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। इनमें संगिनी मीरा सिंह, पवन कुमारी, विमलेश, कंचन और प्रभावती के साथ आशा कार्यकत्रियों में अनीता, ज्वाला देवी, शांति देवी, उषा देवी, अनीता सिंह, ज्ञानवती, श्यामा वर्मा, अमृता, खुर्शीद बानो, मीना कुमारी, साधना श्रीवास्तव, उर्मिला, उमा देवी, कंचन शर्मा, ज्योति यादव सहित अन्य कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर मानदेय बढ़ाने एवं निश्चित मानदेय किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)