आठ दिन बाद नहर में मिला लापता युवक का शव:बरेली में परिजनों ने दो युवकों पर धक्का देने का आरोप लगाया
बरेली के इज्जतनगर में 18 साल के महेश पाल का शव उमरिया के पास नहर में मिला। महेश आठ दिन से लापता था। परिवार का आरोप है कि 29 सितंबर को गांव के अभिषेक और नकुल उसे अपने साथ ले गए और बिचपुरी के पास नकटिया नदी में धक्का देकर हत्या कर दी। परिवार का कहना है कि महेश के डूबने की जानकारी उन्हें तुरंत नहीं मिली। बाद में ग्रामीणों ने युवकों को भागते पकड़ा और पूछताछ में महेश के नदी में डूबने की बात सामने आई। आठ दिन बाद उमरिया के पास नहर में महेश का शव मिला। परिजनों ने अभिषेक और नकुल पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चार-पांच महीने पहले महेश का इनसे झगड़ा हुआ था, पुरानी रंजिश वजह है। इज्जतनगर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट और जांच तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)