रिटायर फौजी और पहली पत्नी के हत्यारोपी का सरेंडर:डबल मर्डर केस में 5वां आरोपी जेल भेजा गया
हाथरस में सादाबाद के इस्लामनगर में रिटायर फौजी शमशुद्दीन और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम की हत्या के मामले में फरार आरोपी उदयवीर ने बुधवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दूसरी पत्नी सीमा समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घर में धारदार हथियार से हुई थी हत्या 26 सितंबर की रात इस्लामनगर निवासी रिटायर फौजी शमशुद्दीन (63) और उनकी पहली पत्नी सद्दो बेगम (58) की घर में हत्या कर दी गई थी। दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। वारदात के बाद घर से जेवर और नकदी भी लूटे गए थे। दूसरी पत्नी पर साजिश रचने का आरोप पुलिस की जांच में दूसरी पत्नी सीमा का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, सीमा के गौरव नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि दोनों ने शमशुद्दीन की संपत्ति के लिए हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, वारदात में संजय, चीनी प्यारे उर्फ राम प्रकाश और उदयवीर को भी शामिल किया गया था। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार पुलिस सीमा, गौरव, संजय और राम प्रकाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उदयवीर आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला सोहनलाल का रहने वाला है। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस की तलाश के बीच कोर्ट पहुंचा आरोपी पुलिस उदयवीर की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब मामले में उसकी भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)