आवारा कुत्ते के काटने से महिला की हालत बिगड़ी:संभल से मेरठ रेफर; महिला बोली- कुत्ता पूरी रात मेरे साथ सोया

Oct 11, 2026 - 13:50
0
आवारा कुत्ते के काटने से महिला की हालत बिगड़ी:संभल से मेरठ रेफर; महिला बोली- कुत्ता पूरी रात मेरे साथ सोया
संभल में कुत्ते के काटने के बाद महिला को एंटी रेबीज की तीन वैक्सीन लगी, जिला संयुक्त चिकित्सालय में 40 घंटे भर्ती रही और फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। महिला का दावा है कि कुत्ता उसे परेशान कर रहा है, खाना नहीं खाने दे रहा सोने नहीं दे रहा और सर के ऊपर चढ़कर बैठा है। यह कुत्ता मुझे परेशान कर रहा है पूरी रात मेरे साथ सोया है.... इस तरीके की बातें महिला कर रही है। रविवार की सुबह 08 बजे परिजन महिला को इलाज के लिए संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। महिला पड़ोसी जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव मसकुला नगलिया की रहने वाली है और उसका नाम तबस्सुम (45 वर्षीय) पत्नी अहमद हसन है। परिजनों के अनुसार महिला को गांव में आवारा कुत्ते ने बीती 18 सितंबर को काटा था, इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया, उसे तीन वैक्सीन भी लगी है। लेकिन दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डेढ़ दिन के इलाज के बाद परिजन उसे कल शनिवार की दोपहर में वापस घर ले गए थे। पूरी रात महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन रविवार की सुबह फिर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए। डॉक्टर ने परिवार के लोगों को महिला का ध्यान रखना और अकेला नहीं छोड़ने की सलाह दी है। एंटी रेबीज की तीन वैक्सीन भी लगी डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में भर्ती रही थी, कल परिवार के लोग अपने आप ही उसे यहां से ले गए थे, उसे एंटी रेबीज की तीन वैक्सीन भी लगी है। उन्होंने बताया कि महिला में सिंपटम दिखाई दे रहे हैं इसलिए उसे मेरठ के लिए रेफर किया जा रहा है। पति अहमद हसन ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद से लगातार इलाज कराया है। तीन दिन पहले अचानक से तबीयत बिगड़ी है, अस्पताल से मेरठ के लिए भेज रहे हैं और सरकारी एंबुलेंस को हमने सूचित किया है। महिला तबस्सुम ने कहा कि पूरा शरीर दर्द कर रहा है, हमारा गांव में दूसरी जगह मकान बन रहा था मैं वहां जा रही थी तब कुत्ते ने उछलकर मेरे होंठ पर काट लिया था। आवारा कुत्ता है मुझे तो केवल काटने की पता है गांव में किसी और को काटा है या नहीं इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। महिला का कहना है कि इंजेक्शन लगने से मैं ठीक हो जाऊंगी चाहती हूं कि अच्छी हो जाऊंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User