सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत:हादसे में चालक समेत 3 लोग घायल, पानी की टंकी की सरिया लेकर बदायूं जा रहे थे
कासगंज के चांडी चौराहे पर रविवार दोपहर सरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 15 साल के किशोर रजत (सोनू का बेटा) की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हुए। ये सभी मुनब्बरपुर गांव के रहने वाले हैं। गांव में सरकारी पानी की टंकी का काम चल रहा था, जिसकी पुरानी सरिया बदायूं ले जाई जा रही थी।
घायलों में रजत, 18 साल के हिमांशु (अमर सिंह का बेटा), शीला (सोनपाल की पत्नी), मीना (कुंवर सिंह की पत्नी) और ट्रैक्टर चालक इंद्रपाल (सोनपाल का बेटा) शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रजत को मृत घोषित किया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। रजत की मां नीलम और परिवार को खबर मिलते ही मातम छा गया। पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)