लखीमपुर के निघासन में घर के पास पहुंचा मगरमच्छ, VIDEO:वन विभाग ने रेस्क्यू कर सरयू नदी में छोड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी के निघासन कस्बे के वार्ड नंबर-4 गांधीनगर में एक घर के सामने नाली में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला। नाली में दिखा 3 फीट लंबा मगरमच्छ जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर वार्ड निवासी राजेंद्र गिरी के घर के सामने नाली में करीब साढ़े तीन फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। रिहायशी इलाके में मगरमच्छ देखकर आसपास के लोग अलर्ट हो गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस सूचना मिलने पर दक्षिण निघासन रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे मोटे बाबा के पास सरयू नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा अखिलेश रावत, अक्षय मौर्य, मनोज, राजन और वाहन चालक शामिल थे। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)