आयुर्वेद दिवस पर शिविर, 780 ग्रामीणों को लाभ
बलरामपुर | सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ में विश्व आयुर्वेद दिवस पर जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में विकासखंड स्तरीय आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण पहुंचे। आयुर्वेद विभाग की सेवाओं की जानकारी दी गई। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने नीम, तुलसी, गिलोय जैसी औषधीय वनस्पतियों के गुण बताए। योग, प्राणायाम का महत्व समझाया। शिविर में रक्तचाप, शुगर की जांच हुई। जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक दवाएं मुफ्त दी गईं। 780 लोगों ने लाभ लिया। शिविर में जिला आयुष अधिकारी अरविंद शर्मा, आरके सिंह, हसन इकबाल, बीरबल सिंह, अन्नपूर्णा सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)