सर्च: 2 घरों से साल लकड़ी का चिरान जब्त, केस दर्ज
भास्कर न्यूज | बलरामपुर वन विभाग की टीम ने अवैध इमारती लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीट मुरका के ग्राम बसेराकला में दो घरों में दबिश देकर भारी मात्रा में साल का अवैध चिरान बरामद किया है। तलाशी के दौरान दोनों घरों से कुल 100 नग साल का चिरान जब्त किया गया, जिसकी कुल मात्रा 1.806 घन मीटर आंकी गई है। वन विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरी लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत सर्किल मानिकपुर के ग्राम बसेराकला में जारी सर्च वारंट के आधार पर आरोपी धनी राम और रामधनी के घरों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में 100 नग साल चिरान बरामद किया गया। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) क के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)