आयुष हत्याकांड में मां बेटे समेत 4 जेल भेजे:गाजियाबाद में प्लॉट पर कब्जे के विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की हुई थी मौत, जमीन की जांच शुरू

Oct 17, 2026 - 20:45
0
आयुष हत्याकांड में मां बेटे समेत 4 जेल भेजे:गाजियाबाद में प्लॉट पर कब्जे के विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की हुई थी मौत, जमीन की जांच शुरू
गाजियाबाद के साहिबाबाद में शुक्रवार शाम हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मां बेटे समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। गोली शहर के एक अस्पताल से जुड़े राहुल साहनी कने लाइसेंसी पिस्टल से चलाई। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। वहीं शस्त्र लाइसेंस को कैंसिल करने के लिए जिला प्रशासन को जल्द ही रिपोर्ट भेजने की बात कही है। आयुष वाल्मीकि दिल्ली का रहने वाला था, वह हिंदू नेता पिंकी चौधरी के साथ प्लॉट विवाद में पहुंचा था। पहले पूरा घटनाक्रम जानिए साहिबाबाद एसीपी अमित सक्सेना ने बताया- साहिबाबाद में पुलिस चौकी के पास नमिता शर्मा नाम की महिला ने 180 गज का प्लॉट हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम को बेचा था। पिंकी चौधरी का दावा है कि वह इस प्लॉट के लिए नमिता शर्मा को कई करोड़ रुपए दे चुके हैं। इस प्लॉट के बराबर में 280 गज जमीन खाली पड़ी है। यह ग्रीन बेल्ट की जमीन है। नमिता शर्मा इसे अपनी जमीन बताती हैं, जबकि पिंकी चौधरी भी इस पर दावा करते हैं। इसे लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। शुक्रवार शाम को भी इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नमिता शर्मा कुछ लोगों के साथ पहुंची। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर दी, जिसमें राहुल साहनी ने गोल चला दी। इसी गोली से आयुष की जान गई। नमिता ने बताया कि राहुल ने गोली चलाई नमिता शर्मा ने पूछताछ में बताया कि कटोरी मिल मोहननगर में केबी शर्मा रेजीडेंसी सोसायटी है। उसके सामने रोड पर खाली प्लॉट हैं, मैंने एक प्लॉट भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम को बेच दिया था। इसी प्लॉट के बराबद में मेरा प्लॉट है। हम लोग शुक्रवार को प्लॉट पर काम कराने गए थे। वहां विवाद हो गया। जिसमें राहुल साहनी के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद राहुल साहनी ने गोली चलाई। इसी गोली से आयुष की मौत हुई। जिसके बाद हम सभी मौके से भाग निकले। पुलिस ने नरेश अरोडा निवासी सेक्टर 50 गुरुग्राम, राहुल शर्मा निवासी मोहननगर थाना साहिबाबाद, राहुल की मां नमिता शर्मा और राहुल साहनी निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद को शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली लगी डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि आयुष के शरीर में एक ही गोली लगी। यह गोली सीने के पास लगी और पार हो गई। चारों नामजद आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर पूरे केस को वर्कआउट कर दिया। विवादित प्लॉट को लेकर भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User