देवरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य:सीआरओ ने बूथों का किया निरीक्षण, सलेमपुर क्षेत्र में नए नाम जुड़ेंगे

Oct 17, 2026 - 20:45
0
देवरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य:सीआरओ ने बूथों का किया निरीक्षण, सलेमपुर क्षेत्र में नए नाम जुड़ेंगे
देवरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह ने सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पात्र नए मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीआरओ ने प्राथमिक विद्यालय धनौती के बूथ संख्या-1, प्राथमिक विद्यालय तिलौली उर्फ डेहरी के बूथ संख्या-5 और 6 तथा प्राथमिक विद्यालय पुरैना के बूथ संख्या-10 और 11 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए पुनरीक्षण कार्य गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User