आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य पर प्रिंसिपल डॉ. संजय खत्री:डिप्टी सीएम ने 'आयुष्मान संवाद' समारोह में दिया सम्मान

Oct 07, 2026 - 18:22
0
आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य पर प्रिंसिपल डॉ. संजय खत्री:डिप्टी सीएम ने 'आयुष्मान संवाद' समारोह में दिया सम्मान
बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज एवं महर्षि बालार्क अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. प्रो. संजय खत्री को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित ‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया। जिले में योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर सम्मान डॉ. संजय खत्री को यह सम्मान बहराइच में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में योगदान के लिए मिला। समारोह में योजना और डिजिटल मिशन के तहत किए गए कार्यों को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया। बोले- पूरी टीम की मेहनत का परिणाम सम्मान मिलने के बाद डॉ. संजय खत्री ने कहा कि यह उपलब्धि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों, अधिकारियों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज पात्र लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करता रहेगा। प्रिंसिपल के सम्मानित होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User