नर्सिंग होम में डेढ़ साल के बच्चे की मौत:पिता बोले- हालत गंभीर थी तो रेफर करते, मौत के बाद बाहर ले जाने को कहा
फर्रुखाबाद में आवास विकास स्थित एक नर्सिंग होम में बुधवार सुबह इलाज के दौरान डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान एटा के नयागांव थाना क्षेत्र के नावर गांव निवासी सूर्यांश के रूप में हुई। मौत के बाद परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दस्त की शिकायत पर नर्सिंग होम में भर्ती था बच्चे के पिता आसेख उर्फ आशीष ने बताया कि सूर्यांश को दस्त की शिकायत थी। कुछ दिन पहले उसे आवास विकास स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। आसेख के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर ने बच्चे को बाहर ले जाने की सलाह दी। उनका आरोप है कि उस समय बच्चे की मौत हो चुकी थी। पिता का कहना है कि जब बच्चे की हालत गंभीर थी तो उसे पहले ही दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर देना चाहिए था। उन्होंने नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। दो घंटे बाद शव लेकर घर चले गए परिजन बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। करीब दो घंटे बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्चे का शव लेकर अपने गांव चले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)