अब घर नहीं लौटूंगी, अपनी मर्जी से सनातन अपनाया:रामपुर की महताब ने मुरादाबाद के जागेशपुरी संग सात फेरे लिए, अब नया नाम ममता रखा

Oct 02, 2026 - 20:47
0
अब घर नहीं लौटूंगी, अपनी मर्जी से सनातन अपनाया:रामपुर की महताब ने मुरादाबाद के जागेशपुरी संग सात फेरे लिए, अब नया नाम ममता रखा
“मुझे अब अपने घर वापस नहीं जाना है। मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया और शादी की है। अब मैं इन्हीं के साथ पूरी जिंदगी रहूंगी।” यह कहना है रामपुर की रहने वाली महताब का, जिसने हिंदू रीति-रिवाज से शुद्धिकरण कराकर मुरादाबाद निवासी जागेशपुरी के साथ विवाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन और शादी के बाद युवती का नया नाम ‘ममता’ रखा गया है। गांव में मजदूरी करने आया था युवक, वहीं हुआ प्यार युवती ने बताया कि जागेशपुरी करीब चार साल पहले उसके गांव में सरिया और पुल निर्माण के काम के सिलसिले में मजदूरी करने आया था। काम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। लगभग चार साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद युवती ने ही शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवक ने स्वीकार कर लिया। परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था युवती के मुताबिक, उसके परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। जब उन्होंने शादी की बात करने की कोशिश की तो परिजनों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से घर छोड़कर साथ रहने और शादी करने का फैसला किया। युवती का कहना है कि उसने बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपनी स्वेच्छा से यह कदम उठाया है। परिवार की पृष्ठभूमि और पढ़ाई रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी महताब ने बताया कि वह 8वीं तक पढ़ी-लिखी है। उसके पिता का नाम कासिम है, जबकि मां मुजरमीन का पहले ही इंतकाल हो चुका है। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं। वहीं, मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रोंडा गांव निवासी जागेशपुरी के पिता सोनपुरी खेती-किसानी करते हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और गंगाजल से हुआ शुद्धिकरण आचार्य केके शंखधार ने बताया कि विवाह से पूर्व हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार युवती का गंगाजल और गोमूत्र से आचमन करवाकर शुद्धिकरण कराया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री मंत्र के जाप के साथ उसे सनातन धर्म में दीक्षित किया गया। युवती ने बताया कि भगवान शिव में उसकी पहले से गहरी आस्था थी और वह पिछले करीब 5 वर्षों से सनातन धर्म के प्रति प्रभावित थी। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और हमेशा साथ निभाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User