अब्बासपुर पटाखा मार्केट बंद, दुकानदारों ने विधायक से गुहार लगाई:दीपावली से पहले बढ़ी चिंता, व्यापारी बोले प्रसाशन ने नोटिस दी

Oct 18, 2026 - 14:16
0
अब्बासपुर पटाखा मार्केट बंद, दुकानदारों ने विधायक से गुहार लगाई:दीपावली से पहले बढ़ी चिंता, व्यापारी बोले प्रसाशन ने नोटिस दी
उन्नाव के अब्बासपुर में दीपावली से ठीक पहले पटाखा मार्केट बंद हो गई है। रविवार को बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और पटाखे खरीदने आए ग्राहक निराश होकर लौट गए। इससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन ने दुकानों को हटाने का नोटिस दिया है, जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दीपावली के समय पटाखों की बिक्री से उन्हें सालभर की कमाई का बड़ा हिस्सा मिलता है। उन्होंने कारोबार के लिए पहले ही तैयारी कर ली थी। अचानक नोटिस मिलने से उनकी तैयारियों पर असर पड़ा है। दुकानदारों को डर है कि अगर दुकानें नहीं खुलीं तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। वे पहले ही सामान और अन्य तैयारियों पर खर्च कर चुके हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सदर विधायक पंकज गुप्ता के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक से समस्या का समाधान कराने की मांग की। विधायक ने उन्हें बातचीत कर हल निकालने का आश्वासन दिया है। विधायक पंकज गुप्ता ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह प्रशासन से बात कर उनकी समस्या के निस्तारण का प्रयास करेंगे। अब दुकानदारों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं। त्योहार से पहले बाजार खुलने को लेकर व्यापारियों में असमंजस बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User