एटा में खेलते समय 2 साल के मासूम की मौत:समरसेबल की कुंडी में डूबने से गई जान, परिजन शव घर ले गए

Oct 18, 2026 - 14:16
0
एटा में खेलते समय 2 साल के मासूम की मौत:समरसेबल की कुंडी में डूबने से गई जान, परिजन शव घर ले गए
एटा जिले के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद रोड स्थित फाफोतू गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर के पास खेलते समय दो वर्षीय मासूम समरसेबल की पानी की कुंडी में गिर गया। जब तक परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तब तक मासूम की पानी में डूबकर मौत हो चुकी थी। परिजन रोते-बिलखते हुए मासूम के शव को लेकर घर चले गए। गांव में इस दुखद घटना के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पानी की कुंडी के पास खेल रहा था। फाफोतू गांव निवासी लालू का दो वर्षीय पुत्र रिहांश रविवार सुबह अपने बड़े भाई और अन्य बच्चों के साथ घर के समीप बने समरसेबल की पानी की कुंडी के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक रिहांश अनियंत्रित होकर कुंडी में जा गिरा और पानी में डूब गया। डॉक्टरों ने मासूम को किया मृत घोषित कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर कुंडी पर पड़ी तो मासूम को डूबता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन बच्चे को पानी से बाहर निकालकर निजी वाहन से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम रिहांश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और चीख-पुकार मच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User