अभिनेता मनोज बाजपेयी बने गांधी, कानपुर में हुआ दंगा:आनंद बाग चौराहे पर हुई गांधी माय मदर फिल्म की शूटिंग

Oct 07, 2026 - 19:27
0
अभिनेता मनोज बाजपेयी बने गांधी, कानपुर में हुआ दंगा:आनंद बाग चौराहे पर हुई गांधी माय मदर फिल्म की शूटिंग
शहर के आनंद बाग चौराहे पर बुधवार को अचानक माहौल फिल्मी हो गया। सड़क पर लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाजें गूंजने लगीं। कहीं कपड़ों में आग सुलग रही थी तो कहीं मशीनों से धुआं छोड़ा जा रहा था। सड़क पर दौड़ती विंटेज कारें और जीप देखकर ऐसा लगा जैसे शहर कई दशक पीछे चला गया हो। मौका था महात्मा गांधी पर बन रही फिल्म ‘गांधी माय मदर’ की शूटिंग का। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार अभिनेता मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। बताते चलें कि तीन दिन तक चलने वाली इस शूटिंग का आज पहला दिन था। देखें तस्वीरें… उनके शूट की खबर मिलते ही फैंस आनंद बाग पहुंचने लगे। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे, लेकिन शूटिंग स्थल पर उन्हें कड़ी सुरक्षा घेरे में रखा गया। मनोज बाजपेयी को कैमरे के सामने आते देखने के लिए लोग दूर खड़े होकर शूटिंग देखते रहे। सड़क पर बनाया दंगे का सेट, कपड़ों में लगाई आग फिल्म के लिए आनंद बाग चौराहे पर दंगे जैसा माहौल तैयार किया गया। सड़क के किनारे अलग-अलग जगहों पर कपड़ों में आग लगाई गई और मशीनों से धुआं छोड़ा गया। कैमरे के सामने कलाकारों की गतिविधियों और धुएं के बीच पूरा दृश्य इस तरह फिल्माया गया कि पर्दे पर यह किसी पुराने दौर के तनावपूर्ण माहौल जैसा नजर आए। एक सीन को फाइनल करने के लिए निर्देशक ने कई बार ‘कट’ किया। हर टेक के बाद कलाकारों और तकनीकी टीम ने सीन को दोबारा तैयार किया और फिर कैमरा रोल हुआ। विंटेज कारों ने बदला चौराहे का लुक शूटिंग के लिए आजादी से पहले के दौर में चलन में रहने वाली विंटेज कार और जीप इस्तेमाल की गईं। पुराने दौर का माहौल दिखाने के लिए आनंद बाग चौराहे को खास तौर पर चुना गया है। यहां आमने-सामने बने दो मकान 80 के दशक के हैं, जिनकी बनावट फिल्म के पुराने समय के दृश्य को विश्वसनीय बनाने में मदद कर रही है। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान आनंद बाग चौराहा कुछ देर के लिए ऐसा नजर आया, जैसे कानपुर की सड़क नहीं बल्कि किसी पुराने दौर की फिल्म का सेट हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User