वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश:तापमान में आई गिरावट, 31 से 26 डिग्री पहुंचा; हरहुआ में गिरे ओले

Oct 07, 2026 - 19:27
0
वाराणसी में गरज-चमक के साथ बारिश:तापमान में आई गिरावट, 31 से 26 डिग्री पहुंचा; हरहुआ में गिरे ओले
वाराणसी में शाम 6 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया और जमकर बारिश शुरू हो गई है। इस दौरान काफी तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में ओले गिरने और कई पेड़ों के गिरने की सूचना है। हरहुआ में ओले गिरने के बाद बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वितरण डिस्टर्बेंस की वजह से यह बारिश शुरू हुई है। जो अगले कुछ घंटे तक वाराणसी और आस-पास के क्षेत्रों में होगी। इस दौरान दृश्यता कम होने से कई फ्लाइट्स को आसमान में चक्कर काटना पड़ा और दृश्यता सही होने के बाद उनकी सफल लैंडिंग हो पायी। ग्रामीण इलाकों में गिरे ओले वाराणसी में बुधवार शाम अचानक से मौसम बदल गया। ग्रामीण इलाकों में हरहुआ, बड़ागांव, बाबतपुर में ओले गिरना शुरू हुए। उसके कुछ ही देर बाद अचानक से मूसलाधार तूफानी बारिश शुरू हो गई। लोगों के अनुसार हथिया नक्षत्र की वजह से यह बारिश हो रही है। जो आगामी 11 अक्टूबर तक प्रभावी है। वहीं वाराणसी में भी जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से लुढ़का तापमान वाराणसी में दिन के तापमान के मुकाबले 7 डिग्री पारा लुढ़क गया है। वाराणसी में शाम 5 बजे 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जो शाम 7 बजे लुढ़क के 26 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं हवाएं 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलना शुरू हुई। जो अब धीरे-धीरे कम हुई है। वहीं बारिश अभी भी हो रही है। लोगों ने इस बारिश के बाद गर्मी से राहत की सांस ली है। कई फ्लाइट हुई डिले, हवा में लगाया चक्कर तेज आंधी और मूसलाधार बरसात के चलते बेंगलुरु से वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E9596 को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, ऐसे में विमान हवा में चक्कर लगाने लगा। विमान शाम 6:20 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा था। उतरने की अनुमति न मिलने के बाद विमान हवा में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान करीब आधे घंटे तक चक्कर लगाने के बाद दृश्यता सामान्य होने पर विमान को लैंडिंग की अनुमति मिली और विमान करीब 6:50 बजे एयरपोर्ट पर लैंड किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User