अभियाकला आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई और अन्नप्राशन हुआ:सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास विभाग ने गांव-गांव कार्यक्रम शुरू किए

Sep 29, 2026 - 15:33
0
अभियाकला आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई और अन्नप्राशन हुआ:सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास विभाग ने गांव-गांव कार्यक्रम शुरू किए
भदैयाँ के अभियाकलाँ आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मिलन समारोह और गोदभराई कार्यक्रम हुआ। इसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंजू वर्मा, कार्यकर्ता, स्कूल के प्रिंसिपल, बच्चे और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ से हुई। इसके बाद पारंपरिक तरीके से गोदभराई की रस्म निभाई गई। इसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं और अन्य लोगों ने उत्साह से इसमें भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों और बच्चों के विकास पर भी चर्चा हुई। सीडीपीओ दयाराम ने बताया कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें सेक्टर स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमाला, पूनम, उषा, पुष्षलता और सुशीला भी मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User