ABVP कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘अराजकता हटाओ, देश बचाओ’ का नारा:चित्रकूट में प्रदर्शन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान
चित्रकूट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अराजकता हटाओ, देश बचाओ’ का नारा लगाते हुए अराजकता और कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाई। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने पर जोर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश में शांति, सामाजिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए युवाओं से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित, छात्रहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता फैलाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। ये कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. पवन त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह, पूर्व जिला संयोजक रोहित पांडेय, तहसील संयोजक दुर्गेश द्विवेदी, पीयूष त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, राज गर्ग, अनंत मिश्रा, नीरज शुक्ला, साहिल पटेल, शुभम यादव, राज शुक्ला, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमन शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव और हिमांशु सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)