बहराइच में घर में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, प्राकृतिक आवास में छोड़ा

Oct 16, 2026 - 16:13
0
बहराइच में घर में घुसा मगरमच्छ:वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, प्राकृतिक आवास में छोड़ा
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार सुबह एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया। घटना बढ़ईया कलां के बानपुरवा गांव की है। मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया। सुबह 8 बजे घर में दिखा मगरमच्छ बानपुरवा निवासी आत्माराम के घर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जल आवास में छोड़ा वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक जल आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों से की अपील वन विभाग के अनुसार, मानसून के बाद जलस्तर कम होने से मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में आ सकते हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसे घेरने या पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User