ADG ने नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा:वीआईपी दर्शन के लिए अलग लाइनें, श्रद्धालुओं से अतिथि जैसा व्यवहार करने के निर्देश
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम में रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा विंध्याचल पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मेले के सकुशल आयोजन की कामना की। इसके बाद एडीजी ने मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और एडीएम विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्गों और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर जोर एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और सुगम दर्शन की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने बताया कि नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वीआईपी दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें एडीजी ने कहा कि वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं, ताकि आम भक्तों को परेशानी न हो। उन्होंने वीआईपी श्रद्धालुओं से कम समय में दर्शन-पूजन करने की अपील की, जिससे अन्य भक्तों को भी आसानी से दर्शन का अवसर मिल सके।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ अतिथि जैसा व्यवहार करने और सेवा भाव से उनकी मदद करने के निर्देश दिए। साथ ही सतर्कता, संयम और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने को कहा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)