लखनऊ के ईजीडीसी में फ्रेशर्स पार्टी:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नवागंतुकों का स्वागत, भव्या और भूमिका बनीं मिस फ्रेशर
लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित ईजीडीसी में सीनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नए विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में एरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर ख्वाजा फैजी यूनुस, सेक्रेटरी ख्वाजा सैफी यूनुस और डॉ. सना हसन मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत कशिश के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद बीएड, बीकॉम और बीएससी की छात्राओं ने विभिन्न गानों और पंजाबी रीमिक्स पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। ‘मिस फ्रेशर्स’ प्रतियोगिता के स्नातक वर्ग में भव्या चोपड़ा को ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया। अदिति शुक्ला प्रथम रनर-अप और अंशिका द्वितीय रनर-अप रहीं। परास्नातक वर्ग में भूमिका गुप्ता को ‘मिस फ्रेशर’, निदा अबरार को प्रथम रनर-अप और हिमानी आर्या को द्वितीय रनर-अप चुना गया। जिकरा और अनम को ‘मिस चार्मिंग’ का खिताब मिला। कार्यक्रम के अंत में सेक्रेटरी ख्वाजा सैफी यूनुस ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. सीमा खान ने आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)