DM रविंद्र मांदड़ ने विधवा महिला को दिलवाया घर:अंजलि 6 साल से बच्चों को लेकर अपने घर पर कब्जे के लिए काट रही थी चक्कर

Oct 10, 2026 - 21:12
0
DM रविंद्र मांदड़ ने विधवा महिला को दिलवाया घर:अंजलि 6 साल से बच्चों को लेकर अपने घर पर कब्जे के लिए काट रही थी चक्कर
मैं बता नहीं सकती, कि मैंने अधिकारियों के कितने चक्कर लगाए हैं। थाने में भी गई वहां भी सुनवाई नहीं हुई। मेरे पति की मौत के बाद मेरा घर भी कब्जा लिया गया। 4 बच्चों की रोटी बनाकर मैं अधिकारियों के ऑफिस में जाती थी, वहां बस आश्वसन मिलता था। लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। यह शब्द हैं गाजियाबाद की रहने वाली अंजलि के.. 6 साल से जिन्हें अपने घर का कब्जा नहीं मिल रहा था। आज DM रविंद्र मांदड़ ने महिला को घर पर कब्जा दिलवाया। जहां पीड़िता भावुक हो गई। महिला ने 15 दिन पहले डीएम से शिकायत कराकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पति की हो चुकी है मौत गाजियाबाद के मोदीनगर के कृष्णा नगर गली नंबर 2 निवासी अंजलि ने बताया कि मेरे पति अशो कुमार की 2015 में मौत हो गई थी। गाजियाबाद में संजय कॉलोनी अर्थला में महिला की ससुराल है। जहां अर्थला में पीडुता का घर कब्जा लिया था। अंजलि पर 2 बेटे और 2 बेटी हैं। पीड़िता ने बताया कि 2020 में मेरे जेठ ने मकान में शौचालय एवं स्नानघर बनवाने की बात कहकर कुछ समय के लिए घर से भेज दिया था। बाद में जब वह अपने बच्चों के साथ वापस लौटीं तो उन्हें मकान में कब्जा नहीं लेने दिया गया। अधिकारियों के काटती रही चक्कर पीड़िता ने बताया कि मैं हक के लिए उन्होंने कई बार पुलिस चौकी, थाने और संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लंबे समय तक परेशान रहने के बाद उन्हें मीडिया और अन्य लोगों के माध्यम से जानकारी मिली कि DM रविन्द्र कुमार मांदड़ के यहां पर शिकायत की जाए तो मदद मिल सकती है। 15 दिन पहले पीड़िता ने जन सुनवाई में अपनी बात बताते हुए डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई। डीएम ने एसडीएम से जांच कराई, जिसमें पाया गया कि महिला का घर पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। आज डीएम ने टीम भेजकर महिला के घर पर कब्जा दिलवाया। डीएम सर का आभार भूल नहीं सकती अंजलि भावुक हो गईं, और कहा कि मैं डीएम रविंद्र कुमार मॉंदड़ सर की हृदय से आभारी हैं। मैं एक महिला के नाते अपनी समस्या लेकर गई थी, उन्होंने पूछा कि आपके पति क्या करते हैं तो मैंने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। फिर मुझसे बच्चों के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि मेरे 4 बच्चे हैं। डीएम ने तभी ही कहा था कि जाओ आपके घर पर जांच करने टीम आएगी, हर हाल में आपके घर पर कब्जा दिलवाया जाएगा। सीएम योगी का आभार जताया पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे कर्मठ, ईमानदार, संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है, जो मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं। अंजलि ने कहा कि आज एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना और एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने तहसील की टीम के साथ घर पर कब्जा दिलवाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User