वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष पर देशभर में गायन:25 को सुबह 11 बजे ‘एक समय, एक लय और एक स्वर’ में होगा

Sep 24, 2026 - 18:14
0
वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष पर देशभर में गायन:25 को सुबह 11 बजे ‘एक समय, एक लय और एक स्वर’ में होगा
राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे ‘एक समय, एक लय और एक स्वर’ में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में अयोध्या में भी विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत अयोध्या जनपद में लगभग 60 स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य कार्यक्रम शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, तुलसीनगर, अयोध्या में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि राकेश कुमार पाण्डेय, उप–शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, अध्यक्षता स्वामी राजकुमार दास (अधिकारी) श्रीरामवल्लभा कुंज, विशिष्ट अतिथि संदीप धुरिया (मंत्री पंजाब प्रांत), सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रबंध समिति के सदस्य, पूर्व छात्र, अभिभावक, आचार्य परिवार तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में गोपाल राम (संभाग निरीक्षक) तथा अवनि कुमार शुक्ल प्रधानाचार्य/ संकुल प्रमुख ने बताया कि राष्ट्रीय चेतना के अमर स्वर ‘वन्दे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 25 सितम्बर को देशभर में एक समय, एक लय एवं एक स्वर में सामूहिक गायन किया जाएगा। अयोध्या के लगभग 60 स्थानों पर हजारों लोग सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन करेंगे अभियान का उद्देश्य राष्ट्रगीत के माध्यम से युवा पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अयोध्या के लगभग 60 स्थानों पर हजारों लोग सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन करेंगे। उन्होंने नागरिकों, अभिभावकों, आचार्य-आचार्या तथा समाज के सभी वर्गों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। ‘नमामि भारतम्’ अभियान के माध्यम से विद्या भारती द्वारा ‘वन्दे मातरम्’ के 150वें वर्ष को स्मरणीय बनाने तथा आने वाली पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान, संस्कार और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User