अधिवक्ता को थप्पड़ मारने वाला दारोगा लाइन हाजिर:शाहजहांपुर में SP से हुई थी शिकायत, गाली-गलौज का भी आरोप

Oct 20, 2026 - 07:01
0
अधिवक्ता को थप्पड़ मारने वाला दारोगा लाइन हाजिर:शाहजहांपुर में SP से हुई थी शिकायत, गाली-गलौज का भी आरोप
शाहजहांपुर में एक अधिवक्ता को थप्पड़ मारने वाले दारोगा प्रवीण पाठक को सोमवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा था। अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर एसपी सौरभ दीक्षित से उनके आवास पर मिलकर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। यह घटना रविवार रात करीब 8 बजे आरसी मिशन क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में हुई थी। अधिवक्ता शिवम राजपूत की मां रेखा की किराने और गिफ्ट की दुकान है। दारोगा प्रवीण पाठक एक सिपाही के साथ दुकान पर आए और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए शिवम को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि दारोगा उस समय शराब के नशे में था और पहले भी दुकानदारों से वसूली करता था। रात में कार्रवाई न होने पर सोमवार दोपहर कई अधिवक्ता एसपी आवास पहुंचे। उन्होंने एसपी को वीडियो दिखाया और दारोगा की शिकायत की। अधिवक्ताओं के साथ ख्वाजा फिरोज के रहने वाले स्थानीय लोग भी पहुंचे। उन्होंने एसपी से दरोगा की अन्य शिकायते भी की। जिसको गंभीरता से लेते एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई, जिसके बाद दारोगा प्रवीण पाठक को लाइन हाजिर किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User