गांधी ग्राउंड में दशहरे की तैयारी:बदायूं में आज 35 फीट के रावण का होगा दहन, सुरक्षा में 13 थानों की पुलिस तैनात

Oct 20, 2026 - 07:01
0
गांधी ग्राउंड में दशहरे की तैयारी:बदायूं में आज 35 फीट के रावण का होगा दहन, सुरक्षा में 13 थानों की पुलिस तैनात
बदायूं के गांधी ग्राउंड में दशहरे के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सोमवार रातभर मैदान में बैरिकेडिंग लगाने का काम चलता रहा। मंगलवार दोपहर तक रावण और मेघनाद के पुतलों को खड़ा करने के साथ आयोजन स्थल को तैयार करने की योजना है। शाम 6:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस ने मैदान में आने-जाने के रास्तों को व्यवस्थित करने के साथ आसपास के मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई है। 35 फीट का रावण, 30 फीट का होगा मेघनाद गांधी ग्राउंड में इस बार 35 फीट ऊंचा रावण और 30 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला तैयार किया गया है। मंगलवार दोपहर दोनों पुतलों को खड़ा कर अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी। इसके बाद शाम को निर्धारित समय पर दहन कार्यक्रम होगा। रातभर चली बैरिकेडिंग, 13 थानों की पुलिस तैनात आयोजन स्थल पर सोमवार रातभर बैरिकेडिंग लगाने का काम किया गया, ताकि लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखा जा सके। एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए 13 थानों का पुलिस बल लगाया गया है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। लावेला चौक से गांधी ग्राउंड तक वाहनों की एंट्री बंद दशहरे के आयोजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लावेला चौक से गांधी ग्राउंड की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। इस रास्ते पर केवल पैदल लोगों को आने-जाने की अनुमति होगी। इससे आयोजन के दौरान भीड़ और वाहनों के कारण होने वाली परेशानी को कम करने की तैयारी है। शहर के अन्य स्थानों पर भी होगा रावण दहन गांधी ग्राउंड के अलावा शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी रावण दहन किया जाएगा। हालांकि, मुख्य आयोजन स्थल पर बैरिकेडिंग, पुतलों को खड़ा करने और सुरक्षा व्यवस्था को पूरा करने पर विशेष जोर है। मंगलवार दोपहर तक मैदान की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देकर शाम के कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User