अधिवक्ता परिषद मुरादाबाद इकाई भंग:ब्रज उपाध्यक्ष ने नई टीम को सौंपी जिम्मेदारी, विचित्र शर्मा संयोजक बने
मुरादाबाद में अधिवक्ता परिषद ब्रज की मुरादाबाद इकाई का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुरानी इकाई को भंग कर दिया गया है। परिषद के ब्रज अध्यक्ष की अनुमति के बाद ब्रज के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर ने यह घोषणा की। तोमर ने आगामी कार्यक्रमों के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपीं। विचित्र शर्मा को संयोजक और अजय गुप्ता को सह-संयोजक बनाया गया है। देवेश वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा और रवि प्रकाश राय को भी सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। यह फैसला शनिवार को हुई एक बैठक में लिया गया। इसमें अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी, उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर, महामंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष कमल सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 14 और 15 नवंबर 2026 को होने वाली प्रदेश परिषद की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के लिए कार्यों का विभाजन और टीमों के गठन की रणनीति बनाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)