मथुरा में टोलकर्मी से मारपीट, बूथ तोड़ा:यमुना एक्सप्रेसवे पर 20-25 वाहन बिना टोल दिए निकाले, VIDEO
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा-141 पर टोलकर्मी से मारपीट और बिना टोल दिए वाहनों को जबरन निकालने का वीडियो सामने आया है। घटना 24 सितंबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि बलदेव-आगरा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के बूथ नंबर-141 पर काले रंग की कार सवार पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने बिना टोल दिए वाहन निकालने की कोशिश की। टोलकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बूथ की खिड़की नहीं खोलने पर टोलकर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। 20-25 वाहन बिना टोल दिए निकले विवाद के दौरान बूथ को क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप है। इसके बाद करीब 20 से 25 वाहन बिना टोल दिए जबरन निकाल दिए गए। टोल प्लाजा प्रबंधन ने इस घटना में करीब 50 हजार रुपए के राजस्व नुकसान का दावा किया है। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। CCTV और वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान टोल प्लाजा के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर कुमार झा, निवासी खंदौली, ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। थाना अध्यक्ष अभय शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)