अधिवक्ता से तमंचे की नोक पर सोने की चेन लूटी:किशनी में दो कारों से रास्ता रोककर मारपीट, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
मैनपुरी के किशनी में वकील आदित्य कुमार दीक्षित से दो कारों से रास्ता रोककर मारपीट की गई। तमंचे के दम पर उनकी सोने की चेन लूट ली गई। यह घटना 19 सितंबर को किशनी से तीन किलोमीटर दूर पॉलीटेक्निक स्कूल के सामने हुई, जब वे साथियों विशाल चौबे और श्याम तिवारी के साथ बेवर जा रहे थे। लक्ष्मीनारायण, अवधेश तिवारी उर्फ ललैयां समेत आठ-दस लोगों ने दो कारों (ग्रे एक्सेंट, काले एक्सयूवी-300) से उन्हें रोका। वकील का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भी शिकायत के हिसाब से कार्रवाई नहीं की। सिर्फ दो लोगों पर हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया। वकील ने एसपी से शिकायत की है कि पुलिस ने मनमाने ढंग से तहरीर बदलकर केस दर्ज किया। सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र की जांच होगी। उन्होंने सभी तथ्यों की जांच के निर्देश दिए, जांच थाने व चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)