अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट पर तिरंगा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया:लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया
देवरिया में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार पर अधिवक्ताओं ने तिरंगा दिखाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। दिन में एक बजे आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने किया। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के मौलिक अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'अधिवक्ता एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए गए।
अधिवक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से किया गया।
इस दौरान अजय कुमार मल्ल, सुजीत मल्ल, रितेश कुमार गुप्ता, अब्दुल रुब, ओम प्रकाश यादव, सुनील वर्मा, श्यामबदन विश्वकर्मा, अजय शर्मा, वीरसेन यादव, कनक गुप्ता, अशोक यादव, अशोक पटेल, आनंद प्रकाश चौरसिया, उपेंद्र कुमार, जयदयाल पाल, मनीष जायसवाल और जगजीत मल्ल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)