अमेठी DM ने गोवंश संरक्षण पर सख्ती दिखाई:कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, गौशालाओं में CCTV जरूरी

Oct 16, 2026 - 15:39
0
अमेठी DM ने गोवंश संरक्षण पर सख्ती दिखाई:कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, गौशालाओं में CCTV जरूरी
डीएम शशांक चौधरी ने अमेठी में गोवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गोवंश की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। DM ने गौशालाओं में चारा-पानी, पशु चिकित्सा और सुरक्षा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विकासखंडों में कैटल कैचर नहीं हैं, वहां जल्द खरीदें। मृत गोवंशों के निस्तारण के लिए भी जगह तय करने को कहा। सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे निगरानी हो सके। DM ने नोडल अधिकारियों से कहा कि हर गौशाला में पर्याप्त हरा चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध रहे। खंड विकास अधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। बीमार गोवंश का समय पर इलाज करने को कहा। DM ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू भी बैठक में मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User