अगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से शताब्दी एक्सप्रेस पर असर:15 अक्टूबर को ललितपुर तक ही जाएगी नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी
झांसी रेल मंडल के अगासोद स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। इस काम के चलते 15 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस के चलने में बदलाव किया गया है। यह जानकारी सोमवार शाम 4:40 बजे झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने दी। 15 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 12002 नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन तक ही जाएगी। यह ट्रेन ललितपुर से रानी कमलापति के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी 15 अक्टूबर को ललितपुर स्टेशन से ही शुरू होगी। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे 15 अक्टूबर 2026 को इस ट्रेन से यात्रा करने से पहले अपनी योजना उसी हिसाब से बनाएं। यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा जानकारी रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES से ले सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)