अग्निशिखा युवती सम्मेलन में गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश:1500 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा, आत्मरक्षा और राष्ट्र चेतना पर जोर

Sep 30, 2026 - 22:42
0
अग्निशिखा युवती सम्मेलन में गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश:1500 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा, आत्मरक्षा और राष्ट्र चेतना पर जोर
मथुरा में बुधवार की शाम डैंपियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मथुरा विभाग के तत्वावधान में ‘अग्निशिखा युवती सम्मेलन’ आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 1500 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वीरांगना परंपरा पर आधारित शस्त्र प्रदर्शन भी किया। महानगर उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं में बौद्धिक तेज, स्वावलंबन और आत्मरक्षा की भावना जागृत करना है। विभाग प्रमुख सुनील कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य कर रही है। प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने कहा कि युवा मातृशक्ति भारत के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व करना होगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियां बिना भय के अपने सपनों को पूरा करें। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की नव-निर्वाचित सचिव रिया छावड़ी ने छात्र राजनीति और सामाजिक जीवन में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता ने ‘पंच परिवर्तन’ के तहत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष नीता सिंह ने अतिथियों, कार्यकर्ताओं और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। संचालन साधना प्रजापति और विनीता शर्मा ने किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, नयन शर्मा, अमन पाण्डेय, गोपेश ठाकुर, कपिल, दीपक, राज बारोलिया, कृष्णकांत, कान्हा चतुर्वेदी, उमंग, हिमांशु, निशांत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्राएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User