अगोता ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान:मेरे सपनों का भारत विषय पर कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे
बुलंदशहर के अगोता ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत" विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य परिषदीय स्कूलों के छात्रों को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण और विकास से जुड़े विषयों के प्रति प्रेरित करना है। डायट प्रवक्ता ललित यादव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों को कला के माध्यम से देश के प्रति उनके दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों की चित्रकलाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम में एआरपी प्रभा नेगी, ब्रह्मपाल सिंह, पुनीत कुमार, पंकज त्यागी ने भी भाग लिया। आयोजन में नवीन कुमार, नीरज शर्मा, सीमा, अनिल कुमार, नीलम, राजेन्द्र, सचिन आदि ने सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)