गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती:विद्यार्थियों ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बरेली में सुभाष नगर स्थित गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा में योगदान को याद किया गया। प्रधानाचार्य कवलजीत सिंह और उप प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता जैसे मूल्यों के जरिए समाज को नई दिशा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वर्तमान पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी विचार उप प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधीजी और शास्त्रीजी के विचार आज भी वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन से सादगी, ईमानदारी और देशसेवा की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के बताए आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)