अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां पूरी:लखनऊ में 12 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

Oct 09, 2026 - 08:02
0
अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां पूरी:लखनऊ में 12 अक्टूबर को निकलेगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा
लखनऊ में अग्रवाल सुहृद समाज की ओर से श्री अग्रसेन जयंती समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन की जयंती पर झंडारोहण और हवन-पूजन होगा। वहीं, 12 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन पार्क, फायर स्टेशन चौक से शुरू होकर पोस्ट ऑफिस चौक, गोल दरवाजा, बिजलीधर रोड, चरक चौराहा, चौक चौराहा और संतोषी माता मंदिर होते हुए ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। इसके बाद जेवीबी गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही महाराजा अग्रसेन का प्रसाद वितरित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के आदर्शों और विचारों को याद करेंगे। आयोजन में समाज के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User