रायबरेली में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:लाठी-डंडों और सरियों से किया था हमला, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में वांछित आरोपी शिवम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर मोहरा नहर पुलिया के पास से पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छह लोगों पर हमले का आरोप पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को विनोद कुमार के भाई दिलीप कुमार अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सीहीपुर मोड़ के पास रोहित द्विवेदी, शिवम मिश्रा, शिवम यादव और तीन अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया था। मामले में डीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी रायबरेली के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में डीह पुलिस ने शिवम यादव निवासी बंदरहरा, मजरे आंटी नौगांव, थाना डीह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम शर्मा, आरक्षक प्रदीप यादव और स्वतंत्र यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)