अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत:फतेहपुर में निमंत्रण से लौटते समय कोर्राकनक मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Oct 13, 2026 - 14:07
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत:फतेहपुर में निमंत्रण से लौटते समय कोर्राकनक मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्टर से बाइक सवार किसान की कुचल कर मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी राजेंद्र भान सिंह (47) पुत्र शिवराज सिंह रविवार रात 09:30 बजे क्षेत्र के महना गांव से निमंत्रण करके बाइक से अपने गांव कोर्टकनक लौट रहे थे।जैसे ही ललौली कोर्राकनक मार्ग में गांव के पास पहुंचे तभी मुत्तौर से ललौली की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,और पहिया सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना की खबर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ललौली दिवाकर सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User