जौनपुर में युवाओं को रोजगार देने की पहल:इंग्लिश क्लब में 10 अक्टूबर को लगेगा मेला, कई पदों पर मिलेंगे अवसर

Oct 09, 2026 - 11:04
0
जौनपुर में युवाओं को रोजगार देने की पहल:इंग्लिश क्लब में 10 अक्टूबर को लगेगा मेला, कई पदों पर मिलेंगे अवसर
जौनपुर में पूर्व विधायक स्व. रामकृष्ण उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि पर 10 अक्टूबर को नगर के इंग्लिश क्लब में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उनके पौत्र विकेश उपाध्याय की पहल पर रोजगार संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले में 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। अब तक करीब छह हजार युवा ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। सिविल लाइन स्थित तड़का बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत में विकेश उपाध्याय ने बताया कि मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। इसमें रिसेप्शनिस्ट, फ्रंट डेस्क, बैंक कार्यालय, अकाउंटेंट, सेल्स, मार्केटिंग, नर्सिंग और अस्पताल स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे। अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले युवा इसमें शामिल हो सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक युवा 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इंग्लिश क्लब पहुंचकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User