अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:पीलीभीत में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 18, 2026 - 12:54
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:पीलीभीत में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। ढकिया जलालपुर गांव के 76 साल के बलवीर सिंह 12 अक्टूबर को साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और वे गंभीर घायल हो गए। ड्राइवर की तलाश जारी ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर किया, जहां नीतीश अस्पताल में भर्ती किया गया। शनिवार रात करीब 11 बजे बलवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। रविवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजा। बिलसंडा थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया, घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस अज्ञात वाहन और ड्राइवर की तलाश कर रही है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User