लखनऊ में डांडिया उत्सव:संगीत नाट्य अकादमी में लक्ष्मी पूजा, महादुर्गा होम एवं भजन संध्या होगी आयोजित

Oct 18, 2026 - 12:54
0
लखनऊ में डांडिया उत्सव:संगीत नाट्य अकादमी में लक्ष्मी पूजा, महादुर्गा होम एवं भजन संध्या होगी आयोजित
लखनऊ में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से नवरात्र उत्सव के अंतर्गत रविवार को संगीत नाट्य अकादमी में लक्ष्मी पूजा, महादुर्गा होम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वैदिक धर्म संस्थान, बेंगलुरु के वेद पंडित एवं आचार्य वैदिक रीति से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। एकाग्रता इंटरनेशनल के तत्वावधान में शाम सात बजे से बॉलीवुड गायिका कंचन किरण मिश्रा के मधुर गीतों पर संगीतमय डांडिया खेला जाएगा। आयोजन की तैयारियों में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों सहित शहर के हजारों गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। नवरात्र के अवसर पर शहर में मां दुर्गा की आराधना और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User