अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत:आगरा से फिरोजाबाद घर लौट रहे थे, टूंडला क्षेत्र में हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

Oct 11, 2026 - 08:18
0
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत:आगरा से फिरोजाबाद घर लौट रहे थे, टूंडला क्षेत्र में हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आगरा की तरफ से घर लौट रहे युवक की बाइक में जरौली कट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिरोजाबाद के ककरा कोठी निवासी बृजेश (35) पुत्र छोटेलाल शनिवार रात बाइक से आगरा की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना टूंडला क्षेत्र में जरौली कट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिवार में छाया मातम बृजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी घटना को लेकर चर्चा रही। इंस्पेक्टर टूंडला बैजनाथ सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User