अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत:मेला देखने जा रहा था युवक, चालक फरार; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

Oct 16, 2026 - 14:34
0
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत:मेला देखने जा रहा था युवक, चालक फरार; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खैराबाद थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी संतोष कुमार (31) पुत्र राजकुमार शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक, वह मेला देखने के लिए लहरपुर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के आनंदी देवी स्कूल के समीप रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फरार वाहन की तलाश की जा रही हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User